रेवदर उपखंड क्षेत्र में कांडला हाईवे पर रविवार रात मंडार थाना क्षेत्र की भटना चौकी का पुलिस वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा सोनीला गांव के पास रात करीब 8 बजे उस समय हुआ जब अचानक सड़क पर एक बैल आ जाने से चालक संतुलन खो बैठा।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग एकत्र हो गए।