कैराना: मुकदमे में गवाह युवक के साथ तहसील परिसर में की गई मारपीट, दो भाइयों समेत तीन पर मुकदमा दर्ज
Kairana, Shamli | Jul 24, 2024 नगर के मोहल्ला बिसातियान खुरगान रोड निवासी मो. आदिल ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया है कि वह न्यायालय में विचाराधीन एक मुकदमे में गवाह है। मुकदमे में गवाही के लिए कोर्ट परिसर में गया था, लेकिन हड़ताल के कारण गवाही नहीं हो सकी, जिसके बाद वह वापस लौट रहा था। आरोप है कि तभी तहसील परिसर में तीन आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी।