निज़ामाबाद: निजामाबाद तहसील के अधिवक्ताओं को मिली बड़ी सौगात, ₹38.16 लाख से बनेगा वातानुकूलित मीटिंग हॉल: MLC विजय बहादुर पाठक
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील परिसर में आज मंगलवार के दिन सुबह 11 बजे अधिवक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात की शुरुआत हुई विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने मुख्यमंत्री की त्वरित आर्थिक विकास योजना वर्ष 2025–26 के अंतर्गत ₹38 लाख 16 हजार की लागत से बनने वाले वातानुकूलित अधिवक्ता मीटिंग हॉल का विधिवत शिलान्यास किया ।