अररिया: यूथ की बात कार्यक्रम में युवाओं को मिला खुला मंच, सामाजिक मुद्दों पर बेबाकी से रखी अपनी राय
Araria, Araria | Aug 19, 2026 अररिया शहर के टाउन हॉल परिसर में बुधवार को ‘यूथ की बात’ थीम पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के चर्चित पूर्व आईएएस अधिकारी कन्नन गोपीनाथन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को अपनी बात खुलकर रखने के लिए एक ऐसा मंच उपलब्ध कराना था, जहां वे बिना किसी संकोच के अपने विचार, सवाल और चिंताएं सामने रख सकें।