अररिया: मैनापुर वार्ड संख्या 12 में जलावन लेने गई महिला को विषैला सर्प ने डसा, इलाज जारी
Araria, Araria | Mar 15, 2024 सदर प्रखंड क्षेत्र के मैनापुर वार्ड संख्या 12 में जलावन लेने गई महिला को विषैला सर्प ने डस लिया, जिसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी जिसे परिजनों के द्वारा सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में महिला का इलाज किया जा रहा है. वहीं महिला मैनापुर वार्ड संख्या 12 निवासी अब्दुल वाहब की पत्नी वहीदा खातून बताई जा रही है.