अररिया: बोची में पैसे को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष के तीन लोग हुए घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Mar 15, 2024 सदर प्रखंड क्षेत्र के बोची में पैसे को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सक के देखरेख में तीनों घायलों अरशद, अब्दुल्ला व अजमल का इलाज चल रहा है।