अररिया: दुर्गापुर गांव में बिजली बिल जमा करने को लेकर दो भाइयों के बीच हुई मारपीट, एक भाई व उसकी पत्नी हुए घायल
Araria, Araria | Mar 15, 2024 महलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत भुना मजगामा पंचायत के दुर्गापुर गांव के वार्ड संख्या-2 में बिजली बिल को जमा करने को लेकर दो भाइयों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में एक भाई व उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से घायलों को सदर अस्पताल अररिया लाया गया, जहां चिकित्सक की देखरेख में दोनों पति-पत्नी का इलाज किया जा रहा है।