अररिया: बैरगाछी मोड़ के समीप अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप वैन में मारी टक्कर हादसे में तीन लोग घायल सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | Mar 14, 2024 अररिया के बेरगाछी मोड़ के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने पिक अप वैन में टक्कर मार दिया. इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. सभी घायलों को परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए गुरुवार को सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक की देखरेख में सभी घायलों का इलाज जारी है.