लखीमपुर खीरी जिले के ईसानगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत धुंधा कला गांव में पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गांव निवासी पूजा पत्नी श्रवण ने ईसानगर कोतवाली में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया कि 19 फरवरी 2026 को गांव के ही राजू पुत्र भगवती, भगवती देवी पत्नी भगवती, पूनम पत्नी राजू विश्वकर्मा और शिवानी पुत्री भगवती ने रंजिश के चलते उसे पीटा था।