मंसूरचक: अहियापुर में ट्रेन से गिरकर महिला घायल, मंसुरचक पीएचसी में चल रहा इलाज
मंसुरचक प्रखंड के अहियापुर रेल ट्रैक पर लगभग 75 वर्षीय अज्ञात महिला गीर कर जख्मी हो गयी. इस बात की जानकारी शुक्रवार की दोपहर 03:00 बजे मिली. जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंसूरचक में भर्ती करवाया गया हैं. जिनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई हैं. उक्त महिला की पहंचान अब तक नहीं हो सकी हैं.