गुना: धरनावदा थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में 7 साल से फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार
Guna, Guna | May 18, 2026 गुना जिले के धरनावदा थाना पुलिस ने स्थाई वारंटी पकड़ा है। 18 मई को थाना प्रभारी ने बताया, वर्ष 2019 में आरोपी मंगल पारदी ग्राम मुरादपुर चक पर मामला दर्ज हुआ था। राघोगढ़ न्यायालय की कार्यवाही से फरार रहने पर स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी था। बीते रोज सूचना पर 7 साल से फरार वारंटी मंगल पारदी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है, जिसे जेल भेजा गया है।