पीरो: पीरो व चरपोखरी में री-एडमिशन के नाम पर वसूली जारी, जिलाधिकारी के आदेश बेअसर
Piro, Bhojpur | Apr 10, 2026 पीरो व चरपोखरी क्षेत्र में स्कूलों द्वारा री-एडमिशन के नाम पर परिजनों से अवैध वसूली का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिला प्रशासन के स्पष्ट निर्देश के बावजूद भी धरातल पर इसका असर देखने को नहीं मिल रहा है। शुक्रवार की शाम 6 बजे के करीब बताया जा रहा है कि नए सत्र की शुरुआत होते ही कई निजी स्कूलों ने छात्रों के पुनः नामांकन के नाम पर पैसा लिया जा रहा है।