ठाकुरगंगटी: ठाकुर गंगटी प्रखंड के बिहारी खेल मैदान में श्री श्री 108 महारुद्र यज्ञ में उमड़ी लाखों श्रद्धालुओं की भीड़
ठाकुर गंगटी प्रखंड क्षेत्र के मोरडीहा पंचायत अंतर्गत बिहारी शिव मंदिर तालाब खेल मैदान पर श्री श्री108 नौ दिवसीय महारूद्र यज्ञ में 4 मई सोमवार को 11:00 बजे झारखंड राज्य के विभिन्न इलाके सहित पड़ोसी राज्य बिहार के भी दूर दराज के लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप का परिक्रमा,पूजा अर्चना कर प्रतिमा का दर्शन किया।मेले का भी आनंद उठाया