जशपुर विधायक रायमुनी भगत ने ग्राम गम्हरिया में दिव्यांग बच्चों हेतु आदर्श आवासीय विद्यालय परिसर एवं ऑटोमेटेड ई-ट्रैक निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। गुरुवार की शाम पांच बजे जशपुर जनसंपर्क से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप दृष्टि बाधित एवं श्रवण बाधित बच्चों के लिए सर्वसुविधायुक्त स्कूल भवन बनाया जाएगा।