संत कबीर नगर जनपद के सीएमओ कार्यालय में सोमवार की सुबह 11:00 बजे दिव्यांगजन प्रमाण पत्र बनवाने एवं नवीनीकरण करने के लिए बड़ी संख्या में दिव्यांगजन उपस्थित रहे। सुबह से ही लंबी कतारें लगी रही लोगों को घंटे अपने बारी का इंतजार करना पड़ा। दूर दराज के क्षेत्र से आए दिव्यांग जनों ने बताया कि सरकारी योजनाओं व अन्य सुविधाओं का लाभ लेने के लिए प्रमाण पत्र आवश्यक है।