लखीसराय: जिला लोक शिकायत कार्यालय में 21 मामलों की जनसुनवाई हुई, फरियादियों ने जताया संतोष
लखीसराय जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय में गुरुवार की पूर्वाह्न 11:30 पर जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में शहर सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचे।इस दौरान जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शंभु नाथ ने गंभीरता पूर्वक सुनवाई की ।