कैराना: कांधला में भारसी मोड़ के निकट होटल में मामूली कहासुनी के बाद हुई मारपीट, दो लोग घायल
Kairana, Shamli | Nov 10, 2026 कांधला में भारसी मोड़ के निकट होटल में मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि होटल में किसी बात को लेकर दो पक्षों के लोगों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया, जिस कारण दो लोग घायल हो गए। घायलों के नाम बागपत जनपद निवासी अक्षय और राहुल बताए जा रहे हैं।