अनीत पड्डा की फिल्म 'शक्ति शालिनी' की रिलीज पोस्टपोन हो गई है। शाहरुख खान 'किंग' से टकराव के कारण फिल्म की रिलीज को अगले साल के लिए टाल दिया गया है। डायरेक्टर ने ये भी बताया कि ये नाना पाटेकर की आखिरी मूवी होगी।
अनीत पड्डा की फिल्म 'शक्ति शालिनी', जो पहले क्रिसमस 2026 में रिलीज होने वाली थी, अब खबरों के अनुसार 2027 की शुरुआत के लिए टाल दी गई है ताकि बॉक्स-ऑफिस पर शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' से टकराव न हो। हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रोड्यूसर दिनेश विजन और डायरेक्टर आदित्य सरपोतदार मैडॉक फिल्म्स की इस हॉरर-कॉमेडी फ़िल्म को मार्च में रिलीज़ करने पर विचार कर रहे हैं। डायरेक्टर सरपोतदार के अनुसार, यह फिल्म दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर की आखिरी फिल्म होगी। उन्होंने मई 2026 में इसकी शूटिंग पूरी कर ली थी।
Korba, Korba | Oct 10, 2026