कोरबा जिले के रजगामार में सात वर्षीय भव्या जोशी की हत्या के मामले में संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लिए जाने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने रजगामार चौकी का घेराव कर आरोपी को फांसी देने और दोष सिद्ध होने पर कठोरतम सजा की मांग की है। बता दें कि 19 अक्टूबर को घर से किराना दुकान जाने निकली भव्या लापता हो गई थी। कई दिनों की तलाश के बाद उसका शव पोल्ट्री फार्म के पीछे झाड़ियों में मिला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आधिकारिक खुलासे का इंतजार है।
Korba, Korba | Oct 23, 2026