ऊँचाहार तहसील व जगतपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गाँव के पास मंगलवार की शाम, सड़क किनारे गड्ढे में भरे पानी में युवक का शव उतारता हुआ दिखाई दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।युवक की पहचान सलोन कोतवाली क्षेत्र के पूरे गोसाई मजरे ममुनी गांव के मोहित के रूप में हुई हैं।जो 5 दिन पहले लापता था।