नईसराय: बिजली कटौती ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें, लाइन मेंटेनेंस पर उठ रहे हैं सवाल
नई सराय क्षेत्र में हो रही भीषण बिजली कटौती से आमजन खासा परेशान है। आलम यह है कि, हर आधा घंटे में बिजली गुल हो रही है। जिससे लोगों के बिजली उपकरण भी खराब हो रहे हैं। खासबात यह है कि, बिजली विभाग के अधिकारी बिजली कटौती पर लाइन मेंटेनेश की बात कह रहे हैं। लेकिन बारिश के दौरान किस तरह से मेंटेनेंस किया जा रहा है। यह बात आमजन की समझ से परे है।