अंकित बालियान हत्याकांड के बाद धमकी देने वाले युवक का नया वीडियो वायरल
शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड के बाद वीडियो बनाकर हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने और गायक मासूम शर्मा को हत्या की धमकी देने वाले युवक ने अब एक नया वीडियो जारी किया है।
नए वीडियो में युवक अपने पहले वीडियो को लेकर सफाई देता नजर आ रहा है। उसका कहना है कि उसने सिर्फ व्यूज़ पाने के लिए वीडियो बनाई थी और उससे गलती हो गई।
अब युवक का यह नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, धमकी और हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने वाले वीडियो के बाद मामला गंभीर हो गया था।
सवाल यह है कि क्या सिर्फ व्यूज़ के लिए बनाई गई ऐसी वीडियो को इतनी आसानी से नजरअंदाज किया जा सकता है?
#AnkitBaliyan #MasoomSharma #ShamliNews #ViralVideo #HaryanaNews #UPNews
Baghpat, Bagpat | Aug 31, 2026