HAPUR DESK : सिंभावली। गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवकों की जान चली गई, जबकि एक किशोर घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि थार वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। सूचना मिलते ही सिंभावली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को एक्सप्रेसवे से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।
पुलिस के मुताबिक, 30 अगस्त की रात करीब 11:56 बजे डायल-112 के माध्यम से गंगा एक्सप्रेसवे पर थार के पलटने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही सिंभावली पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर थार संख्या डीएल 8सीबीएल 9822 दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में मिली। बताया गया कि वाहन में पांच लोग सवार थे और सभी बदायूं से दिल्ली की ओर जा रहे थे।
हादसे में जोगिंदर पुत्र झाझन सिंह (26) निवासी ग्राम पालपुर, थाना बिल्सी, जिला बदायूं, सुखबीर पुत्र होती लाल (25) निवासी मेवली, थाना उघैती, जिला बदायूं, जसवंत पुत्र होती लाल (20) निवासी म
Baghpat, Bagpat | Aug 31, 2026