कुंडा: छेवंगा इंदारा के पास भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार महिला और युवक गंभीर रूप से घायल
छेवंगा इंदारा के पास शुक्रवार दोपहर 3 बजे हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक महिला और युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, घायल रोर गाँव के निवासी बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन से मामले का संज्ञान लेने की अपील की गई है।