गुरुग्राम: अवैध प्रचार सामग्री हटाने का काम नगर निगम गुरुग्राम के अतिरिक्त आयुक्त की देखरेख में जारी: डॉक्टर बलप्रीत सिंह
निगम चुनावों के मद्देनजर गुरुग्राम में लागू आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए एनफोर्समेंट टीमें लगातार कार्रवाई करते हुए होर्डिंग, बोर्ड, बैनर सहित अन्य प्रकार की प्रचार सामग्री हटा रही हैं। नगर निगम गुरुग्राम के अतिरिक्त आयुक्त एवं एमसीसी नोडल अधिकारी डा. बलप्रीत सिंह एनफोर्समेंट टीमों के साथ लगातार संपर्क बना रहे हैं l