Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
newsjunctionharyana
No video available
1
रेवाड़ी बैंड में मिली लाश धारूहेड़ा क्षेत्र का बताया जा रहा है मामला | #rewari #murder #daruhera #newsjunctionharyana
Rewari, Rewari
| Jun 20, 2025
#rewari
#murder
#daruhera
#newsjunctionharyana
#national
#death
#crime
MORE NEWS
नालों की सफाई#व्यवस्था का जायज़ा लेने निकले#CTM रेवाड़ी#मानसून से पहले होनी थी नालों की सफाई#लेकिन धरातल पर दिखा कुछ और#भेजी जाएगी रिपोर्ट#CTM ने कहा
Rewari, Rewari | Jun 29, 2026
रेवाड़ी में बिजली पानी को लेकर लगाया जाम।
Rewari, Rewari | Jun 29, 2026
माननीय मुख्यमंत्री हरियाणा श्री नायब सिंह सैनी जी के कृषि महाविद्यालय बावल आगमन पर श्री हेमेंद्र कुमार मीणा आईपीएस पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी के कुशल निर्देशन में जिला पुलिस प्रशासन ने किए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर। रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार। -एसपी महोदय ने आगमन स्थल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश,रिहर्सल संपन्न। -किसी ने असामाजिक/अपराधिक गतिविधियां की तो खैर नहीं, होगी कड़ी कार्रवाई- पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी। -कृषि महाविद्यालय बावल में 30 जून को राज्य स्तरीय खेत बचाओ अभियान का समापन कार्यक्रम प्रस्तावित है। माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी 30 जून को कृषि महाविद्यालय बावल में राज्य स्तरीय खेत बचाओ अभियान के समापन समारोह की अध्यक्षता के साथ ही बावल क्षेत्र की कई योजनाओं और परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। कार्यक्रम केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम को लेकर सोमवार को एसपी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस ने आगमन स्थल का दौरा कर लगाई गई यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटीयो का जायजा लेकर रिहर्सल की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सभी रूटों का निरीक्षण करते हुए अन्य वैकल्पिक रूटों का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल के आस पास बैरिकेडिंग, वाहनों की पार्किंग व्यवस्था, सफाई, टॉयलेट्स, वीवीआईपी, मीडिया गैलरी, चेकिंग पॉइंट, हेलीपैड और आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को जांचा। उन्होंने वीआईपी आगमन के सफल आयोजन को सुनिश्चित करने हेतु इस संबंध में बैठक लेकर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम स्थल के आसपास वाहनों से जाम की स्थिति न बने तथा सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक ना रहे इसके लिए सतर्क एवं सजग रहकर अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक प्रबंधों और पहलुओं पर बारीकी से जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए साथ ही असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार का संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। अफवाहों पर ध्यान ना दें और कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। पुलिस अधीक्षक महोदय ने कड़े शब्दों में कहा है कि कोई भी इन कार्यक्रम की आड़ में असामाजिक/ आपराधिक गतिविधियां करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से बावल में 13 नाके लगाए गए हैं। असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने के लिए सिविल वर्दी में भी पुलिस बल की अलग से तैनाती की गई है। इसके अलावा दंगा निरोधक दस्ता, बम डिस्पोजल, टियर गैस स्क्वाड, वजरा वाहन की भी अलग से तैनाती की गई है। रिहर्सल दौरान डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ रविन्द्र सिंह, डीएसपी श्री संजीव बल्हारा, डीएसपी बावल श्री सुरेन्द्र श्योराण, डीएसपी कोसली श्री विद्यानंद, डीएसपी ट्रैफिक श्री पवन कुमार सहित कार्यक्रम मे लगी सभी ड्यूटीओं के प्रभारी एवं संबंधित अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे। आमजन से पुलिस प्रशासन की अपील – पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि 30 जून को कार्यक्रम के दौरान सुचारू यातायात और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए वाहन चालक अपने वाहनों को सड़कों पर खड़ा न करें तथा पुलिस प्रशासन द्वारा निर्धारित पार्किंग में खड़ा करें। नाकों या पार्किंग पर तैनात यातायात पुलिसकर्मियों द्वारा दिए गए निर्देशों की पालना करके पुलिस प्रशासन का सहयोग करें । ....................................................फोटो संलग्न है।
Rewari, Rewari | Jun 29, 2026
खेत बचाओ अभियान का समापन समारोह होगा बावल के कृषि महाविद्यालय में रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार। -मंगलवार 30 जून को आयोजित होने वाले समारोह में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान होंगे मुख्य अतिथि -मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे समारोह की अध्यक्षता -केंद्रीय योजना मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा की रहेगी गरिमामयी उपस्थिति -प्रगतिशील किसानों को किया जाएगा सम्मानित -बावल की 121 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं का किया जाएगा शुभारंभ एवं शिलान्यास रेवाड़ी, 29 जून। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि महाविद्यालय बावल में 30 जून मंगलवार को सुबह 10 बजे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान खेत बचाओ अभियान के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। इस समारोह में हजारों किसान भाग लेंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय योजना मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, विधायक डा. कृष्ण कुमार व हिसार कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति बलदेव राज कंबोज की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि भूमि की उर्वरता को बनाए रखने, उत्पादन लागत में कमी लाने, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करने तथा किसानों को वैज्ञानिक व लाभकारी कृषि पद्धतियां अपनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्रों के तत्वावधान में खेत बचाओ अभियान एक जून से 30 जून तक चलाया जा रहा है। जिसका समापन समारोह बावल में मंगलवार को सुबह 10 बजे आयोजित किया जाएगा। मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान हरियाणा प्रदेश के लिए एफपीओ मिशन का शुभारंभ करेंगे। इस मिशन का उद्देश्य हरियाणा में कृषि उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को सशक्त बनाकर किसानों की आय को बढ़ाना एवं कृषि विपणन के कार्य को सुगम व सुदृढ़ बनाना है। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि समारोह में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सबसे पहले यहां बनाई गई चौपाल पर प्रगतिशील किसानों के साथ संवाद करेंगे। इसके पश्चात केंद्रीय कृषि मंत्री हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ पंडाल में लगाई गई कृषि औद्योगिकी प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। प्रदर्शनी में कृषि की नवीनतम तकनीक, उन्नत कृषि यंत्र, प्राकृतिक खेती, मृदा एवं जल संरक्षण, फसल विविधीकरण तथा कृषि एवं किसान कल्याण की योजनाओं को सुसज्जित स्टॉलों पर प्रदर्शित किया जाएगा। समारोह में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान विभिन्न जिलों से आए प्रगतिशील किसानों को सम्मानित करेंगे। विकास योजनाओं का किया जाएगा शिलान्यास एवं शुभारंभ डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि इस अवसर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बावल विधानसभा क्षेत्र के लिए 121 करोड़ 4 लाख 78 हजार रुपए की विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। इनमें 19 करोड़ 75 लाख 9 हजार रुपए की लागत से बावल में बने राजकीय महिला महाविद्यालय का उद्घाटन किया जाएगा। इसके साथ ही नगर पालिका बावल के 20 करोड़ 29 लाख रुपए की लागत से तैयार हुए पार्किंग एवं शॉपिंग कॉम्पलेक्स का उद्घाटन होगा। समारोह में आईएमटी बावल के फेज-3 में 31 करोड़ 26 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सीसी रोड, एम्स माजरा भालखी के लिए 28 करोड़ 78 लाख 3 हजार रुपए की लागत से बनने वाले नहर आधारित जलघर, 6 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से रांसी माजरी में स्थापित किए जाने वाले 33 के.वी. सब स्टेशन, बिदावास में 8 करोड़ 19 लाख रूपए की लागत से स्थापित होने वाले 33 के.वी. सब स्टेशन, 49 लाख 8 हजार रुपए की लागत से गांव बिशनपुर से गुज्जर माजरी तथा गांव गुर्जरों की ढाणी से पिलियों की ढाणी तक बनने वाले लिंक रोड, 4 करोड़ 57 लाख 58 हजार रुपए की लागत से बाखापुर कसोला गांव में बनने वाली पीएचसी, गांव मन्हेटी और गांव भालखी माजरा में एक करोड़ 11 लाख रुपए की लागत से बनने वाले दो सब हेल्थ सेंटरों की आधारशिला रखी जाएगी। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि इस विशाल आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह में आने वाले किसानों के लिए पेयजल व अन्य मूलभूत सुविधाओं का पूर्ण प्रबंध जिला प्रशासन की ओर से किया गया है। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा ने बताया कि समारोह के दौरान पुलिस विभाग की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
Rewari, Rewari | Jun 29, 2026
थाना मॉडल टाऊन#पुलिस ने लौटाए किसान के गुम हुए डेढ़ लाख रुपये#परिवार ने किया सम्मान
Rewari, Rewari | Jun 29, 2026