खिरकिया बुधवार 5 बजे हरसूद थाना क्षेत्र के ग्राम बहेड़ी में बुधवार को खेत में फसलों की सिंचाई करते समय बिजली का करंट लगने से एक 40 वर्षीय किसान की जान चली गई। आनन-फानन में परिजन उसे खिरकिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।