*बड़ेरा पंचायत का ऑडियो वायरल: पूर्व कांग्रेस विधायक प्रतिनिधि अंशुमान राजा कर्मचारी को सीधे धमका रहा है, CEO को दे रहा है गाली*पिछोर, शिवपुरी:* जनपद पंचायत पिछोर की ग्राम पंचायत बड़ेरा का एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में पूर्व कांग्रेस विधायक प्रतिनिधि अंशुमान राजा पंचायत कर्मचारी को सीधे धमकाते हुए सुना जा रहा है।वायरल ऑडियो में अंशुमान राजा कर्मचारी को धमकाते हुए कह रहा है कि "बड़ेरा पंचायत में नोटिस कौन देगा, सस्पेंड कौन होगा, यह मैं तय करूंगा, मैं CEO से बड़ा हूँ। आज तक पिछोर CEO ने बड़ेरा में बात नहीं की है।"इतना ही नहीं, ऑडियो में वह जनपद पंचायत CEO पिछोर के लिए भी मां-बहन की अभद्र गाली देते हुए सुना जा रहा है।ऑडियो में राजू सिंह सहित अन्य कर्मचारियों का नाम भी आ रहा है।इस ऑडियो के वायरल होने के बाद बड़ेरा पंचायत में कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस ऑडियो की जांच कर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए।
नोट:* यह समाचार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कथित ऑडियो के आधार पर है। इसकी सत्यता की पुष्टि जिला प्रशासन की जांच के बाद ही हो सकेगी। हमारा उद्देश्य किसी व्यक्ति की छवि धूमिल करना नहीं, बल्कि मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाना है।
Collector Shivpuri