पन्ना: गुन्नौर के शिक्षकों ने खोला मोर्चा, वर्षों की सेवा के बाद छंटनी का खतरा
Panna, Panna | Sep 9, 2026 10 से 15 वर्षों तक सरकारी स्कूलों में सेवाएं देने वाले शिक्षकों के सामने अब नौकरी पर संकट मंडराने की आशंका है। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की तहसील एवं ब्लॉक इकाई गुन्नौर के शिक्षकों ने टीईटी की अनिवार्यता से छूट और अनिवार्य सेवानिवृत्ति पर रोक की मांग को लेकर अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।