कुडू: मजदूर किसी भी उद्योग की रीढ़ हैं, उनके शोषण को बर्दाश्त नहीं करेंगे: लोहरदगा CBCWU अध्यक्ष निशिथ जायसवाल
Kuru, Lohardaga | Nov 21, 2026 स्थानीय टोरी साइडिंग परिसर में शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे लोहरदगा छोटानागपुर बॉक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष निशिथ जायसवाल ने की। इसमें साइडिंग में कार्यरत बड़ी संख्या में मजदूरों के साथ यूनियन के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।