मोकामा के बरहपुर में बीते दिन हुए दोहरे हत्याकांड के पीछे का राज खुल गया है। पुलिस ने इस मामले में तीन को गिरफ्तार किया है। बाढ़ SDPO ने बताया कि ये सभी साथ में चोरी करते थे। इसी बीच इन्होंने ताम्बे का तार चुराया था।
ताम्बे के तार को बेचकर मिले पैसों के बंटवारे में विवाद हुआ, जिसके बाद यह विवाद ही हत्या का कारण बना।विवाद महज 800 रूपये के लिये थे।
कारू बिन्द पिता लाछो बिन्द, गोलू कु पिता दिनेश बिन्द और शिवा पिता जयराम बिन्द तीनों ने मिलकर सोनू को कुएँ के पास बुलाया और वहीं पैसे को लेकर विवाद बढ़ने पर डंडे से मारकर बेहोश कर दिया, यह घटना रजनीश ने देख ली। जिसके बाद बेहोश सोनू और रजनीश के हाथ को शर्ट से बाँधकर कुएँ में डाल दिया और ईंट से मारकर ह/त्या कर दी।
यह पूरा कबूलनामा अभियुक्त गोलू का है।
#Mokama #Barahpur #Patna #bihar
Mokameh, Patna | Nov 13, 2026