प्रतापगढ़: शिवसत पुल के पास युवक पर हुआ जानलेवा हमला, शिकायत के बाद शुरू हुई जांच
दिलीपपुर अंतर्गत शिवसत पुल के पास बदमाशों ने शुक्रवार रात योगेश विश्वकर्मा को घेरकर लाठी-डंडों और रॉड से बेरहमी से पीटा। गंभीर रूप से घायल युवक जिला अस्पताल में भर्ती है। घायल जिला पंचायत सदस्य रश्मि देवी का देवर बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने शनिवार सुबह 11 बजे बताया की चार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।