कासगंज: सोरो कोतवाली क्षेत्र में युवती को बहला-फुसलाकर किया गया अगवा, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
सोरों कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसकी 18 वर्षीय बेटी को खुर्द का नगला निवासी सचिन पुत्र राजेंद्र बहला फुसला कर अपने साथ अगवा कर ले गया है। आरोप है कि वह जेवरात भी अपने साथ ले गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।