बड़ागांव धसान: अजनौर गांव को नशा मुक्त बनाने के लिए बैठक आयोजित, शराब बनाने वाले की सूचना देने पर मिलेंगे ₹1100
बड़ागांव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अजनौर में सभी ग्राम वासियों की सहमति और सहयोग से ग्राम को नशा मुक्त बनाने के लिए रविवार को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी ग्राम वासियों ने संकल्प लिया कि ना ही कोई शराब बचेगा और ना शराब पिएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि शराब बनाने वाले की सूचना देने वाले व्यक्ति को ₹1100 नगद राशि दी जाएगी और उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा।