धर्मशाला में सेंट्रल यूनिवर्सिटी के निर्माण का मुद्दा फिर गरमाया, AAP ने DC को सौंपा ज्ञापन |
Kangra Express
धर्मशाला में सेंट्रल यूनिवर्सिटी के निर्माण को लेकर आम आदमी पार्टी ने आज जिला प्रशासन के समक्ष अपनी मांग रखी। पार्टी नेताओं ने डीसी को ज्ञापन सौंपकर विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य को लेकर आवश्यक कदम उठाने की मांग की।
इस दौरान कुलवंत राणा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सेंट्रल यूनिवर्सिटी धर्मशाला के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसके निर्माण को लेकर सरकार व प्रशासन को गंभीरता से कदम उठाने चाहिए।
ज्ञापन सौंपने के बाद कुलवंत राणा ने इस मुद्दे को लेकर पार्टी का पक्ष भी मीडिया के सामने रखा।
Kangra, Kangra | Oct 6, 2026