जमुई: वर्दी अहंकार नहीं, लोकसेवा की मर्यादा है: दीक्षांत समारोह में डीआईजी ने नवप्रशिक्षित सिपाहियों को दिलाई शपथ
Jamui, Jamui | Jun 17, 2026 जमुई पुलिस लाइन परिसर में बुधवार 12 बजे के करीब 2025 बैच के नवप्रशिक्षित सिपाहियों का भव्य दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। मुंगेर प्रक्षेत्र के डीआईजी ने परेड का निरीक्षण कर जवानों को संविधान, देश सेवा और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि वर्दी अधिकार नहीं, बल्कि लोकसेवा और जिम्मेदारी का प्रतीक है। डीएम व एसपी भी समारोह में मौजूद रहे।