टोंक: राजस्थान हाईकोर्ट की अवमानना पर जिला कलेक्टर, जिला परिषद सीईओ सहित चार को मिला नोटिस
Tonk, Tonk | Mar 11, 2026 राजस्थान हाई कोर्ट जयपुर पीठ ने याचिकाकर्ता नीता कंवर द्वारा दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए सख्त रुख अपनाया है। प्रथम दृष्टया कोर्ट के आदेश की अवहेलना का मामला मानते हुए कंटेम्प्ट याचिका को एडमिट कर लिया है। जिला कलेक्टर टोंक, जिला परिषद सीईओ टोंक सहित चार को नोटिस मिला है।