लखीसराय: कवैया थाना पुलिस ने बिना अनुमति तेज आवाज में डीजे बजाने पर 2 डीजे जब्त किए, 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
कवैया थानाध्यक्ष राजवर्धन ने रविवार की अपराह्न 4:22 बजे प्रेस ब्रीफ में जानकारी दी कि बगैर अनुमति तेज आवाज में डीजे बजाने मामले में 2 डीजे को जब्त कर कवैया थाना में कांड संख्या 31/25 के तहत कुल 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया है. जयनगर बड़ी कवैया एवं जोरा मंदिर के समीप से डीजे जब्त किया गया.