लखीसराय: किऊल रेलवे स्टेशन पर RPF ने चोरी के सामान के साथ एक चोर को किया गिरफ्तार
RPF पुलिस ने किऊल रेलवे स्टेशन पर चोरी के समान के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया है. शनिवार के अपराह्न 3:58 बजे RPF किऊल पोस्ट द्वारा जारी प्रेस ब्रीफ में इसकी जानकारी दी गई. पुलिस ने मामले में नवादा जिला के भदोही निवासी मोहम्मद अनवर अंसारी के पुत्र मोहम्मद गयासुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार किया है.