लखीसराय: लखीसराय में अशोक सम्राट भवन में जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक, एनडीए के आगामी कार्यक्रम की सफलता पर चर्चा
रविवार की पूर्वाह्न 11 बजे से लखीसराय के अशोक सम्राट भवन में जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. जिसमें 18 फरवरी 2025 को KRK मैदान लखीसराय में आहूत NDA कार्यकर्ताओं की बैठक एवं 24 फरवरी 2025 को भागलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया. इसे लेकर 11 फरवरी 2025 को प्रत्येक प्रखंड में बैठक का निर्णय लिया गया.