लखीसराय: पुलिस दल पर हमले के मामले में चंपानगर गांव में आरोपी के घर नोटिस चिपकाया
कजरा थाना की पुलिस ने शनिवार की अपराह्न 4 बजे चंपानगर गांव में पुलिस दल पर हमला करने के मामले में इसी गांव के रहने वाले सिकंदर यादव के घर ढोल बजवाकर इश्तिहार चिपकाया. 18 जनवरी 2025 को पुलिस जब शराब तस्कर की खोज में मझियावां बहियार पहुंची तो शराब तस्कर द्वारा पुलिस दल पर हमला किया गया. कजरा थाना कांड संख्या 07/25 मामले के 10 आरोपी में से 3 आरोपी अभी फरार है.