लखीसराय: नैना बगीचा के पास से महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
कजरा थाना की पुलिस ने शनिवार की अपराह्न 4 बजे नैना बगीचा गांव के समीप से महुआ शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. मामले में पुलिस ने नैना बगीचा गांव के रहने वाले जवाहर मांझी के पुत्र शराब तस्कर मनोहर मांझी को गिरफ्तार किया है.उसके पास से 3 बोतल में करीब 7.5 लीटर महुआ शराब बरामद हुआ. ASI धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया.