भिनाय में प्रसिद्ध कुंड वाले बालाजी मंदिर की जमीन पर पिछले 40 वर्षो से भू-माफियों द्वारा किए गए अवैध कब्जे को हटाने की मांग को लेकर ग्राम विकास मंच समिति ने अजमेर जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर अतिक्रमण हटाने की मांग की है।सोमवार शाम 4 बजे प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी।खसरा नंबर 602 व 614 बालाजी के मंदिर की भूमि है।जिसे ग्रामवासियों को सुपुर्द करने की मांग की।