मिहिपुरवा तहसील अन्तर्गत चौधरी चरण सिंह गिरजा बैराज पर स्थित घाघरा नदी पिछले दिनों लगातार हो रही बरसात के चलते ऊफान पर है। जंगल गुलरिया में बड़े पैमाने पर कटान घाघरा नदी कर रही। शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी मिहिपुरवा ने निरीक्षण कर कटान पीड़ितों को बताया कि आप लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की ओर से मिलने वाली योजनाओं का लाभ दिलवाया जाएगा