गढ़ी: राज्य सभा सांसद पुनिया का तलवाड़ा बस स्टेशन पर भाजपा तलवाड़ा मंडल ने किया स्वागत
Garhi, Banswara | Jun 18, 2026 राज्य सभा सांसद सतीश पुनिया का गुरुवार शाम 6 बजे डूंगरपुर से बांसवाड़ा आगमन पर तलवाड़ा बस स्टेशन भाजपा तलवाड़ा मंडल के तत्वावधान मे मंडल पदाधिकारीयों और भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा जोरदार स्वागत और अभिनन्दन किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमंत पंड्या, महामंत्री मयंक सोनी, विपिन त्रिवेदी भूपेश त्रिवेदी, तोलराम निनामा,खुशपाल जैन मनीष कांडोर, नटवर कलाल आदि मौजूद रहे।