पटना ग्रामीण: किदवईपुरी स्थित एक बिजनेसमैन के घर से लगभग ₹4 लाख की नकदी एवं ₹3 लाख के आभूषणों की हुई चोरी
कोतवाली थाना क्षेत्र के किदवईपुरी में एक बिजनेसमैन नीलकमल के घर भीषण चोरी की वारदात हुई है। मामले को लेकर घर के एक सदस्य ने सोमवार सुबह करीब 10:00 बजे बताया कि चोरी की वारदात रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि करीब 3:00 बजे हुई है। चोरी की वारदात में लगभग चार लाख रुपए कैश समेत 3 लाख रुपए के जेवरात पर चोरों ने अपना हाथ साफ किया है।