पटना ग्रामीण: गांधी मैदान में भीड़ को नियंत्रित करते समय पटाखा फेंके जाने से पुलिसकर्मी की आंख में चिंगारी लगी
पुष्पा-2 के ट्रेलर लॉन्च के दौरान भीड़ को काबू करने में रविवार रात करीब 8:00 बजे भीड़ से ही किसी व्यक्ति के द्वारा पटाखा फेंका गया। पटाखे की चिंगारी एक पुलिसकर्मी की आंख में जा लगी। जिससे पुलिसकर्मी घायल हो गया। बता दें कि गांधी मैदान में कार्यक्रम के दौरान लोगों ने चप्पल फेंकने शुरू कर दिए थे जिसके बाद पुलिस के द्वारा भीड़ को काबू करने की कोशिश की गई।