पटना ग्रामीण: डीएम कार्यालय से डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा को लेकर 48 जागरूकता रथ को किया रवाना
पटना स्थित डीएम कार्यालय से पटना डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने सोमवार दोपहर करीब 12:00 बजे परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा के लिए 48 जागरूकता रथ को रवाना किया। मौके पर डॉ चंद्रशेखर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 से 30 नवंबर तक परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है।