पटना ग्रामीण: पटना: सांसद सुधाकर सिंह ने बिहार में विशेष भूमि सर्वेक्षण अभियान को किसान विरोधी बताया
विशेष भूमि सर्वेक्षण अभियान को लेकर सांसद सुधाकर सिंह ने सोमवार दोपहर करीब 1:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। मौके पर उन्होंने विशेष भूमि सर्वेक्षण अभियान को किसानों के हितों को नुकसान पहुंचाने वाला बताया है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि विशेष भूमि सर्वेक्षण अभियान से पूरे बिहार में अराजकता की स्थिति उत्पन्न हुई है।