पटना ग्रामीण: दिनकर चौक पर प्रीपेड स्मार्ट मीटर को लेकर CPI नेताओं ने किया प्रदर्शन, कहा- यह जनता को लूटने का माध्यम है
राजेंद्र नगर के दिनकर चौक पर सोमवार दोपहर 12:00 बजे प्रीपेड स्मार्ट मीटर को लेकर CPI नेताओं के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। मौके पर प्रदर्शन कर रहे नेता ने कहा कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर सरकार का जनता को लूटने का एक माध्यम है। उन्होंने कहा कि जब प्रीपेड स्मार्ट मीटर आया था तो इस वक्त CPI के द्वारा परीक्षण किया गया था।